प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 02 APR 2023 10:30AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट थ्रेड में, प्रधानमंत्री ने कहा;

सलीम दुर्रानी जी क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी थे। वह अपने आप में एक संस्थान थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान पर और उसके बाहर, वह अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

सलीम दुर्रानी जी का गुजरात से एक बहुत पुराना और मजबूत रिश्ता रहा। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला है और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हुआ। उनकी कमी निश्चित रूप से खलेगी।

****

एमजी/एमएस/एआर/आर



(Release ID: 1913064) Visitor Counter : 312