प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

कनेक्टिविटी में ही देश की समृद्धि निहित है और यह हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैः प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 25 FEB 2023 9:46AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खजानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बेलघाट से सिकरीगंज की आठ किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा हो जाने पर उस क्षेत्र के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी, संत कबीर नगर से सांसद श्री प्रवीण निषाद के उस ट्वीट का उत्तर दे रहे थे, जिसमें श्री निषाद ने उपरोक्त सड़क को चौड़ा किये जाने के बारे में जानकारी दी है।

श्री मोदी ने यह भी कहा कि कनेक्टिविटी में ही देश की समृद्धि निहित है और यह हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः

बहुत-बहुत बधाई। कनेक्टिविटी में ही देश की समृद्धि निहित है और ये हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।”

 

***********

एमजी/एमएस/एआर/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1902220) आगंतुक पटल : 345
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam