वित्‍त मंत्रालय

दिसंबर, 2022 के लिए 1,49,507 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित किया गया, 15 प्रतिशत की वर्ष दर वर्ष वृद्धि दर्ज की


लगातार 10 महीनों के लिए मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा

Posted On: 01 JAN 2023 3:48PM by PIB Delhi

दिसंबर, 2022 के दौरान संग्रहित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये का रहा है जिसमें से सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 40,263 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,005 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 850 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 36,669 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी में 31,094 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसंबर, 2022 के महीने के दौरान नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,380 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी के लिए 64,451 करोड़ रुपये रहा है।

दिसंबर, 2022 के महीने के दौरान राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, वस्तुओं के आयात से राजस्व 8 प्रतिशत अधिक तथा घरेलू कारोबार (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक रहा है। नवंबर, 2022 के महीने के दौरान, 7.9 करोड़ ई-वे बिल जेनरेट किए गए जो अक्टूबर 2022 में जेनेरेट किए गए 7.6 करोड़ ई-वे बिल की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक थे।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को प्रदर्शित करता है। तालिका दिसंबर, 2021 की तुलना में दिसंबर, 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में संग्रहित जीएसटी का राज्य वार आंकड़ा प्रदर्शित करती है।

दिसंबर, 2022 के दौरान, जीएसटी राजस्व  (करोड़ रुपये में ) की राज्य वार वृद्धि[1]  

 

राज्य

दिसंबर, 2021

दिसंबर, 2022

वृद्धि

1

जम्मू एवं कश्मीर 

320

410

28 प्रतिशत

2

हिमाचल प्रदेश

662

708

7 प्रतिशत

3

पंजाब

1573

1734

10 प्रतिशत

4

चंडीगढ़

164

218

33 प्रतिशत

5

उत्तराखंड

1077

1253

16 प्रतिशत

6

हरियाणा

5873

6678

14 प्रतिशत

7

दिल्ली

3754

4401

17 प्रतिशत

8

राजस्थान

3058

3789

24 प्रतिशत

9

उत्तर प्रदेश

6029

7178

19 प्रतिशत

10

बिहार

963

1,309

36 प्रतिशत

11

सिक्किम

249

290

17 प्रतिशत

12

अरुणाचल प्रदेश

53

67

27 प्रतिशत

13

नागालैंड

34

44

30 प्रतिशत

14

मणिपुर

48

46

-5 प्रतिशत

15

मिजोरम

20

23

16 प्रतिशत

16

त्रिपुरा

68

78

15 प्रतिशत

17

मेघालय

149

171

15 प्रतिशत

18

असम

1,015

1,150

13 प्रतिशत

19

पश्चिम बंगाल

3,707

4,583

24 प्रतिशत

20

झारखंड

2,206

2,536

15 प्रतिशत

21

ओडिशा

4,080

3,854

-6 प्रतिशत

22

छत्तीसगढ़

2,582

2,585

0 प्रतिशत

23

मध्य प्रदेश

2,533

3,079

22 प्रतिशत

24

गुजरात

7,336

9,238

26 प्रतिशत

25

दमन एवं दीव

2

-

-86 प्रतिशत

26

दादर एवं नागर हवेली

232

317

37 प्रतिशत

27

  महाराष्ट्र

19,592

23,598

20 प्रतिशत

29

कर्नाटक

8,335

10,061

21 प्रतिशत

30

गोवा

592

460

-22 प्रतिशत

31

लक्षद्वीप

1

1

-36 प्रतिशत

32

केरल

1,895

2,185

15 प्रतिशत

33

तमिलनाडु

6,635

8,324

25 प्रतिशत

34

पुदुचेरी

147

192

30 प्रतिशत

35

अंडमान एवं निकोबर द्वीपसमूह

26

21

-19 प्रतिशत

36

तेलंगाना

3,760

4,178

 

11 प्रतिशत

37

आंध्र प्रदेश

2,532

3,182

26 प्रतिशत

38

लद्वाख

15

26

68 प्रतिशत

97

अन्य प्रदेश

140

249

78 प्रतिशत

99

केंद्र क्षेत्राधिकार

 

186

179

-4 प्रतिशत

 

कुल योग

 

91,639

1,08,394

18 प्रतिशत

****

एमजी/एएम/एसकेजे /डीए



(Release ID: 1887904) Visitor Counter : 519