प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने नागालैंड के स्‍थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं

Posted On: 01 DEC 2022 9:04AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागालैंड के स्‍थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“नागालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। भारत को नागालैंड की उस संस्कृति पर बेहद गर्व है जो साहस, कड़ी मेहनत और प्रकृति के साथ सदभाव में रहने पर जोर देती है। मैं आने वाले वर्षों में नागालैंड की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।”

*****

एमजी/एएम/आर/डीवी



(Release ID: 1880145) Visitor Counter : 458