प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी सी54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और एनएसआईएल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2022 6:07PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी सी54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और एनएसआईएल को बधाई दी है। श्री मोदी ने इस प्रक्षेपण में शामिल सभी कंपनियों को भी बधाई दी है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"पीएसएलवी सी54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर @ISRO और एनएसआईएल को बधाई। ईओएस-06 उपग्रह हमारे समुद्री संसाधनों के उपयोग में सुधार करने में मदद करेगा।"

"भारतीय कंपनियों @PixxelSpace और @DhruvaSpace के 3 उपग्रहों का प्रक्षेपण एक नए युग की शुरुआत का सूत्रपात करता है, जहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारतीय प्रतिभा का पूर्ण सदुपयोग किया जा सकेगा। इस प्रक्षेपण में शामिल सभी कंपनियों और सभी लोगों को बधाई।"

***

एमजी/एएम/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1879167) आगंतुक पटल : 425
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Gujarati , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam