प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर महामहिम अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की
प्रविष्टि तिथि:
29 OCT 2022 6:02PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कतर राज्य के अमीर महामहिम अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की है और उन्हें दिवाली की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कतर में एक सफल फीफा विश्व कप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"कतर के महामहिम आमिर @TamimBinHamad से बात करके खुशी हुई। दिवाली की बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कतर में एक सफल @FIFAWorldCup के लिए शुभकामनाएं दीं। हम 2023 में भारत-कतर राजनयिक संबंधों के 50 साल का संयुक्त रूप से उत्सव मनाने के लिए सहमत हुए हैं।"
***
एमजी / एएम / जेके/डीके-
(रिलीज़ आईडी: 1871877)
आगंतुक पटल : 359
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam