प्रविष्टि तिथि:
16 SEP 2022 11:05PM by PIB Delhi
1. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितंबर 2022 को समरकंद, उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन के मौके पर तुर्की गणराज्य के राष्ट्रपति एच.ई. श्री रेसिप तैय्यप अर्दोगन के साथ मुलाकात की।
2. दोनों राजनेताओं ने भारत-तुर्की संबंधों की समीक्षा की। आर्थिक संबंधों, विशेष रूप से द्विपक्षीय व्यापार में हाल के वर्षों में हुई वृद्धि को रेखांकित करते हुए, दोनों राजनेताओं ने आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को और विस्तार देने की संभावनाओं को स्वीकार किया।
3. दोनों राजनेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों राजनेता न केवल द्विपक्षीय मुद्दों पर, बल्कि क्षेत्र के लाभ के लिए भी नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।
समरक़ंद
16 सितंबर, 2022
***********
एमजी / एएम / जेके/वाईबी