गृह मंत्रालय

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया गया, विभिन्न पुरस्कारों के नामांकन शुरू

Posted On: 05 SEP 2022 1:06PM by PIB Delhi

सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक/संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है।

वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें शुरू हो गई हैं:

  1. पद्म पुरस्कार - अंतिम तिथि 15/09/2022
  2. डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार 2022 - अंतिम तिथि 15/09/2022
  3. वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 30/09/2022
  4. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 30/09/2022
  5. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 15/09/2022
  6. नारी शक्ति पुरस्कार 2023 - अंतिम तिथि 31/10/2022
  7. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 - अंतिम तिथि 30/09/2022
  8. जीवन रक्षा पदक - अंतिम तिथि 30/09/2022

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) का अवलोकन करें।

***

एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस



(Release ID: 1856795) Visitor Counter : 1183