प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
11 AUG 2022 10:22PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;
"उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में, जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटा है: PM @narendramodi"
****
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1851142)
आगंतुक पटल : 320
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam