प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 09 AUG 2022 10:24PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई भीषण दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा,

‘‘पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक दर्दनाक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।’’

***

एमजी/एएम/एसएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1850407) आगंतुक पटल : 342
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam