प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सार्थक राष्ट्रपति कार्यकाल रहने की शुभकामनाएं दीं

Posted On: 25 JUL 2022 1:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सार्थक राष्ट्रपति कार्यकाल रहने की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का पदभार ग्रहण करना भारत के लिए विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर पड़े एवं दबे-कुचले लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अपने पदभार ग्रहण संबोधन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारत की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया और एक ऐसे समय में आगे की राह के लिए एक भविष्यवादी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जब भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘पूरे देश ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते हुए बड़े गर्व के साथ देखा। उनका पदभार ग्रहण करना भारत के लिए विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर पड़े एवं दबे-कुचले लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं उनका राष्ट्रपति कार्यकाल सार्थक रहने की शुभकामनाएं देता हूं।’  

‘राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में आशा और करुणा का संदेश दिया। उन्‍होंने भारत की उपलब्धियों पर विशेष जोर दिया और एक ऐसे समय में आगे की राह के लिए एक भविष्यवादी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जब भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है।’

***

एमजी/एएम/आरआरएस                                            


(Release ID: 1845231) Visitor Counter : 244