प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा पर लोगों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2022 9:33AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"गुरु पूर्णिमा की बधाई। यह उन सभी आदर्श गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमें प्रेरित किया है, हमें सुझाव दिए हैं और हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। हमारा समाज ज्ञान प्राप्ति और बुद्धिमत्ता को अत्यधिक महत्व देता है। कामना करता हूँ कि हमारे गुरुओं का आशीर्वाद भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाए।" 

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1841113) आगंतुक पटल : 443
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam