प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी


श्री देवेंद्र फडणवीस को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाऐं दीं

प्रविष्टि तिथि: 30 JUN 2022 8:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"मैं श्री एकनाथ शिंदे जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूं। वह जमीनी स्तर के नेता हैं, उनके पास समृद्ध राजनीतिक, विधायी और प्रशासनिक अनुभव भी हैं। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में कार्य करेंगे।"

प्रधानमंत्री ने श्री देवेंद्र फडणवीस को भी महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपदा होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।"

***


एमजी/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1838413) आगंतुक पटल : 401
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada