प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने काबुल के कार्ते पारवन गुरुद्वारे पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की निंदा की

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2022 10:12PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अफगानिस्‍तान के काबुल स्थित कार्ते पारवन गुरुद्वारा पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुऱक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; "काबुल में कार्ते पारवन गुरुद्वारे पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं। मैं इस बर्बर हमले की निंदा करता हूं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 

   *********

एमजी/एमए/एचकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 1835181) आगंतुक पटल : 363
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada