प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निकहत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री ने मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2022 11:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निकहत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है! महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की शानदार जीत के लिए @nikhat_zareen को बधाई। इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए मैं मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी बधाई देता हूं।"

 

 

****

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1826853) आगंतुक पटल : 431
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam