सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार वर्ष 2022-23 में प्रतिदिन 50 किलोमीटर की रिकॉर्ड गति से 18000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है

Posted On: 12 MAY 2022 3:17PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम रिकॉर्ड गति से सड़क निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नेटवर्क का विस्तार करने के लिए वर्ष 2022-23 में 50 किलोमीटर प्रति दिन की रिकॉर्ड गति से 18,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QNHP.jpg

 

एक ट्वीट संदेश में श्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुल मिलाकर वर्ष 2025 तक 2 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित है। केंद्रीय मंत्री ने समयबद्ध और लक्ष्योन्मुखी मार्ग में विश्व स्तरीय सड़क अवसंरचना के निर्माण पर जोर दिया, क्योंकि सड़क अवसंरचना ही आत्मनिर्भर भारत की 'आत्मा' है।

***

एमजी/एएम/एनके/सीएस


(Release ID: 1824816)