स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 185.38 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं




12-14 आयु वर्ग में 2.11 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गई


भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 11,492 हैं

पिछले 24 घंटों में 1,109 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.23 प्रतिशत है

Posted On: 08 APR 2022 9:24AM by PIB Delhi

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 185.38 करोड़ (1,85,38,88,663) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,23,73,869 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.11 करोड़ (2,11,28,977) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

10403994

दूसरी खुराक

10003907

 

प्रीकॉशन खुराक

4515341

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

18413751

दूसरी खुराक

17518300

 

प्रीकॉशन खुराक

6977654

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

21128977

 

पहली खुराक

57546885

15-18 वर्ष आयु वर्ग

दूसरी खुराक

39236320

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

554951979

दूसरी खुराक

469123705

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

202805288

दूसरी खुराक

186044715

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

126781102

दूसरी खुराक

115881616

प्रीकॉशन खुराक

12555129

    प्रीकॉशन खुराक

 

2,40,48,124

कुल

 

1,85,38,88,663

 

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 11,492 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013JLF.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1213 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,00,002 हो गई है।

                                                        

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WCX4.jpg

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 1109 नए मामले सामने आएं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HGOW.jpg

 

 

पिछले 24 घंटों में कुल 4,53,582 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 79.29 करोड़ से अधिक (79,29,63,033) जांच की गई हैं।

 

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.23 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.24 प्रतिशत है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A8ZL.jpg

 

*****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1814708) Visitor Counter : 261