प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने केवल एक वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये की कीमत के आर्डर प्राप्त करने के लिये गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2022 9:25AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वित्तवर्ष 2021-22 में एक लाख करोड़ रुपये की वार्षिक खरीद अर्जित करने के लिये गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जी-ई-एम) की प्रशंसा की है। उन्होंने यह भी कहा कि जी-ई-एम प्लेटफॉर्म विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूत बनाने का काम कर रहा है तथा आर्डरों की कुल कीमत का 57 प्रतिशत इसी सेक्टर से आता है।

 

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

 “यह जानकर प्रसन्नता हुई कि@GeM_India ने अकेले एक वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये की कीमत के आर्डर प्राप्त किये हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में महत्त्वपूर्ण वृद्धि है। जीईएम प्लेटफॉर्म विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूत बना रहा है तथा आर्डरों की कुल कीमत का 57 प्रतिशत इसी सेक्टर से आता है।

****

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1808984) आगंतुक पटल : 532
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam