प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई दी

Posted On: 26 FEB 2022 9:02PM by PIB Delhi

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सादिया तारिक को मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

"मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। उनकी सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

****

एमजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1801543) Visitor Counter : 341