प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने यूपी के कुशीनगर हादसे में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
17 FEB 2022 10:02AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।"
****
एमजी/एएम/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1798963)
आगंतुक पटल : 648
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam