सूचना और प्रसारण मंत्रालय
मीडिया वन चैनल को अपलिंक और डाउनलिंक की अनुमति को निरस्त करने संबंधी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश को केरल उच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखा गया
प्रविष्टि तिथि:
08 FEB 2022 2:33PM by PIB Delhi
केरल उच्च न्यायालय ने आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया वन न्यूज एंड करंट अफेयर्स चैनल को अपलिंक और डाउनलिंक की अनुमति निरस्त करने के आदेश को बरकरार रखा है। गृह मंत्रालय द्वारा इस चैनल को सुरक्षा संबंधी मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद इस चैनल पर यह प्रतिबंध लगाया गया था।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए, उच्च न्यायालय ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी नहीं दिया जाना खुफिया इनपुट पर आधारित था जो कि इस चैनल को सुरक्षा संबंधी मंजूरी नहीं दिए जाने को सही ठहराता है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 31 जनवरी, 2022 को मेसर्स मध्यमम ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड, जोकि मीडिया वन चैनल का संचालन करती है, को दी गई अपलिंक और डाउनलिंक की अनुमति को निरस्त करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश ने इस चैनल का नाम अनुमति प्राप्त चैनलों की सूची से भी हटा दिया था।
इस चैनल को 30.09.2011 को 29.09.2021 तक की अवधि के लिए अपलिंक और डाउनलिंक करने की अनुमति दी गई थी।
*****
एमजी/एएम/आर/सीएस
(रिलीज़ आईडी: 1796511)
आगंतुक पटल : 459