प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पंडित भीमसेन जोशी की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Posted On: 04 FEB 2022 7:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित भीमसेन जोशी की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

‘बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित भीमसेन जोशी जी की 100वीं जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। अपने काम से, उन्होंने भारतीय संगीत और संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उत्कृष्ट योगदान दिया। अपने गायन के माध्यम से वह हमारे देश को करीब लेकर आए।’

9999

****

एमजी/एएम/एएस



(Release ID: 1795674) Visitor Counter : 353