प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी

Posted On: 25 JAN 2022 10:24AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

"हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाता रहे।"

****

एमजी/एएम/जेके



(Release ID: 1792397) Visitor Counter : 386