प्रविष्टि तिथि:
13 JAN 2022 8:44PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत की और दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“मैंने रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw से बात की और पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। शोक-संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनायें। मैं कामना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हो जायें।”
***
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस