स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 147.72 करोड़ के पार पहुंचा


पिछले 24 घंटों में 96 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गईं

वर्तमान में रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 58,097 नए मामलों का पता चला है

देश में सक्रिय मामलों की मौजूदा संख्‍या 2,14,004 है

साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है

Posted On: 05 JAN 2022 10:12AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्‍सीन की 96 लाख से अधिक (96,43,238)  डोज दी गईं, जिससे देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार 147.72 करोड़ (147,72,08,846) के स्‍तर को पार कर गई है। यह उपलब्धि 1,58,21,510 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

आज प्रातः 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का विवरण इस प्रकार है:-

 

एचसीडब्‍ल्‍यू

पहली डोज

1,03,88,424

दूसरी डोज

97,24,352

 

एफएलडब्‍ल्‍यू

पहली डोज

1,83,86,432

दूसरी डोज

1,69,24,656

आयु समूह 15 से 18 वर्ष

पहली डोज

85,11,766

 

आयु समूह 18 से 44 वर्ष

पहली डोज

50,52,85,581

दूसरी डोज

34,12,84,803

 

आयु समूह 45 से 59 वर्ष

पहली डोज

19,52,45,545

दूसरी डोज

15,31,22,132

 

60 वर्ष से अधिक

पहली डोज

12,18,11,698

दूसरी डोज

9,65,23,457

कुल

1,47,72,08,846

 

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 15,389 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत से अब तक) 3,43,21,803 हो गई है।

परिणामस्‍वरूप भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PQSJ.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 58,097 नए मामलों का पता चला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AD75.jpg

भारत के सक्रिय मामलों की संख्‍या वर्तमान में 2,14,004 है। देश के कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों का योगदान 0.61 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QYRX.jpg

पूरे देश में परीक्षण क्षमता का लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,88,647 जांच की गई। देश में अभी तक कुल मिलाकर 68.38 करोड़ से अधिक (68,38,17,242) परीक्षण किए गए हैं।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है। देश में साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत चल रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QOET.jpg

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके



(Release ID: 1787639) Visitor Counter : 346