प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी

Posted On: 04 DEC 2021 11:02AM by PIB Delhi

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी है।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"नौसेना दिवस पर बधाई। हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना को अपनी व्यावसायिकता और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। हमारी नौसेना के जवान हमेशा प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट की स्थिति से निपटने में सबसे अग्रणी रहे हैं।"

****

एमजी/एएम/एसएस

 



(Release ID: 1777950) Visitor Counter : 380