प्रविष्टि तिथि:
08 NOV 2021 4:39PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द, 11 नवम्बर, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला यह चौथा सम्मेलन होगा।
इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उपराज्यपालों के अलावा उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री भी शामिल होंगे।
***
एमजी/एएम/आईपीएस/वीके