PIB Backgrounder
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
03 NOV 2021 7:07PM by PIB Delhi


- देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 107.29 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।
- पिछले 24 घंटों में 11,903 नये मामले सामने आए हैं।
- मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.22 प्रतिशत है, जोकि मार्च 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
- पिछले 24 घंटों में 14,159 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,36,97,740 हो गई है।
- सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.44 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
- भारत में सक्रिय मामले 1,51,209 हैं, जो कि पिछले 252 दिनों में सबसे कम है।
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.11 प्रतिशत है, यह पिछले 30 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है जो कि पिछले 40 दिनों से 2 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
- अब तक कुल 61.12 करोड़ जांच की गई हैं।
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार

कोविड-19 पर अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 107.29 करोड़ के पार पहुंचा
पिछले 24 घंटों में 41.16 लाख से अधिक खुराकें दी गईं
रोगियों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.22 प्रतिशत है
पिछले 24 घंटों में 11,903 नये मामले सामने आए हैं
भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,51,209 है, जो पिछले 252 दिनों में न्यूनतम है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है जोकि पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 41,16,230 खुराकें दिए जाने के साथ आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 107.29 करोड़ (1,07,29,66,315) के पार पहुंच गया। इसे 1,07,96,018 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार हैः
|
टीके की खुराकों का समग्र कवरेज
|
|
|
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,03,79,388
|
|
दूसरी खुराक
|
92,41,804
|
|
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,83,72,027
|
|
दूसरी खुराक
|
1,59,78,102
|
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
42,16,99,772
|
|
दूसरी खुराक
|
14,63,65,144
|
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
17,56,56,368
|
|
दूसरी खुराक
|
9,76,99,540
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
11,02,04,447
|
|
दूसरी खुराक
|
6,73,69,723
|
|
कुल
|
1,07,29,66,315
|
पिछले 24 घंटों में 14,159 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,97,740 है।
परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.22 प्रतिशत है।

लगातार 129 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और निरंतर प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 11,903 नये मामले सामने आए हैं।

इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,51,209 है, जोकि 252 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.44 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिससे देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,68,514 जांच की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 61.12 करोड़ से अधिक (61,12,78,853) जांच की गई हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जोकि पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 30 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 65 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1769147
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 114 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 14.68 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 का टीका सभी को उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीकाकरण की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
टीके की खुराकें
|
(3 नवंबर 2021 तक)
|
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
1,14,44,05,215
|
|
टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें
|
14,68,60,146
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यम से टीके की 114 करोड़ से अधिक (1,14,44,05,215) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 14.68 करोड़ से अधिक (14,68,60,146) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1769151
प्रधानमंत्री ने टीकाकरण के कम कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक की
प्रधानमंत्री ने झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय और अन्य राज्यों के अंतर्गत टीकाकरण के कम कवरेज वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बातचीत की
"आपको अपने जिलों को राष्ट्रीय औसत के करीब ले जाने की पूरी कोशिश करनी होगी"
इटली और ग्लासगो की अपनी यात्रा से वापस आने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टीकाकरण के कम कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक की 50 प्रतिशत से कम कवरेज वाले और दूसरी खुराक की निम्न कवरेज वाले जिलों को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री ने झारखंड, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय और अन्य राज्यों के अंतर्गत टीकाकरण के कम कवरेज वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बातचीत की।
जिलाधिकारियों ने अपने जिलों की उन समस्याओं और चुनौतियों का विवरण दिया, जिनके परिणामस्वरूप टीकाकरण की कवरेज निम्न रही है। उन्होंने अफवाहों के परिणामस्वरूप वैक्सीन लेने में हिचकिचाहट, दुर्गम क्षेत्र, हाल के महीनों में मौसम के कारण पैदा हुई चुनौतियां, जैसे मुद्दों को रेखांकित किया। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अब तक उठाए गए कदमों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। जिलाधिकारियों ने उन तरीकों को भी साझा किया, जिनको अपनाने से कवरेज में वृद्धि हुई है।
बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने टीकाकरण कराने में हिचकिचाहट के मुद्दे और इसके पीछे के स्थानीय कारकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कई तरह के विचारों पर चर्चा की जिन्हें इन जिलों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जा सकता है। उन्होंने धार्मिक एवं सामुदायिक नेताओं के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया कि देश, वर्ष के अंत तक अपने टीकाकरण कवरेज का विस्तार करे और नए आत्मविश्वास व निश्चय के साथ नए साल में प्रवेश करे।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1769237
प्रधानमंत्री का टीकाकरण के कम कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक में भाषण का मूल पाठ
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1769232
ट्वीट्स के लिंक
*****
एमजी/एएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1769363)
आगंतुक पटल : 260