स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 अपडेट

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2021 9:13AM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 98.67 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटे में 13,058 नए मामले सामने आये, जो बीते 231 दिन में सबसे कम आंकड़ा है

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.14% है; मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है

पिछले 24 घंटों में 19,470 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की संख्या अब तक 3,34,58,801 हो चुकी है

सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.54% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है

वर्तमान में देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,83,118 है; यह संख्या पिछले 227 दिनों में सबसे न्यूनतम है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर बीते 116 दिनों से (1.36%) 3% से कम बनी हुई है

दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 50 दिनों से (1.11%) 3% से नीचे बनी हुई है

अब तक 59.31 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है


 


एमजी/एएम/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1764829) आगंतुक पटल : 524
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Manipuri , Bengali , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam