PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
16 OCT 2021 6:33PM by PIB Delhi


• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 97.23 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।
• पिछले 24 घंटों में 15,981 नये मामले सामने आए हैं; यह संख्या पिछले 8 दिनों से लगातार 20,000 से नीचे बनी हुई है।
• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.08 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।
• पिछले 24 घंटों में 17,861 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गई है।
• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.59 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
• भारत में सक्रिय मामले 2,01,632 हैं जोकि 218 दिनों में सबसे कम है।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.44 प्रतिशत है जो कि पिछले 113 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.73 प्रतिशत है, यह पिछले 47 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• अब तक कुल 58.98 करोड़ जांच की गई है।
|
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार


कोविड-19 पर अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण के कुल कवरेज ने 97.23 करोड़ का आंकड़ा पार किया
रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.08 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है
पिछले 24 घंटों में 15,981 नए मामले सामने आए हैं
भारत में सक्रिय मामले 2,01,632 हैं जो कि कुल मामलों का 0.59 प्रतिशत है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.44 प्रतिशत है जोकि पिछले 113 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है
पिछले 24 घंटों में 8,36,118 वैक्सीन की खुराक देने के साथ भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 97.23 करोड़ (97,23,77,045) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 96,05,482 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
वैक्सीन खुराकों का समग्र कवरेज
|
|
|
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,03,75,703
|
दूसरी खुराक
|
90,68,232
|
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,83,61,275
|
दूसरी खुराक
|
1,54,90,253
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
39,14,51,891
|
दूसरी खुराक
|
10,85,40,506
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
16,73,04,569
|
दूसरी खुराक
|
8,53,97,182
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
10,55,20,693
|
दूसरी खुराक
|
6,08,66,741
|
कुल
|
|
97,23,77,045
|
पिछले 24 घंटों में 17,861 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गई है।
इसके परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.08 प्रतिशत है। रोगियों के स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों से पिछले 111 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में 15,981 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 8 दिनों से 20,000 से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इस समय सक्रिय मामले 2,01,632 हैं, जो कि 218 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.59 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,23,003 जांच की गई है। भारत में अब तक लगभग 59 करोड़ (58,98,35,258) लोगों की जांच की गई है।
जहां देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.44 प्रतिशत है जो कि पिछले 113 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.73 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 47 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 130 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764350
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 101 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के पास 11.12 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध है
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति बढ़ाने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण के नए चरण का शुभारंभ 21 जून, 2021 से हुआ था। टीकाकरण अभियान के तहत और अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के द्वारा बेहतर योजना बनाने के लिए उन्हें अग्रिम वैक्सीन की उपलब्धता एवं वैक्सीन आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से गति प्रदान की गई है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत खरीद और आपूर्ति राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को (निःशुल्क) करेगी।
वैक्सीन खुराक
|
(16 अक्टूबर, 2021 तक)
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
1,01,51,66,665
|
टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें
|
11,12,33,325
|
भारत सरकार (निःशुल्क व्यवस्था) और राज्यों के द्वारा सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 101 करोड़ (1,01,51,66,665) से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान कर चुकी है।
11.12 करोड़ (11,12,33,325) से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764326
देश भर में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री कैलाश खेर का गीत लॉन्च
देश भर में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर के एक ऑडियो-विजुअल गीत को आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया द्वारा लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली, सचिव पीएनजी श्री तरुण कपूर, मंत्रालय और तेल एवं गैस पीएसयू के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस गाने को ऑयल एंड गैस पीएसयू ने प्रोड्यूस किया है। इसका लॉन्च कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री पुरी ने कहा कि भारत अगले सप्ताह 100 करोड़ टीकों का लक्ष्य हासिल करने जा रहा है। मार्च 2020 में देश में लॉकडाउन लगा था और भारत पीपीई किट, वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के लिए आयात पर निर्भर था। लेकिन थोड़े समय के भीतर हम इन सभी चीजों का घरेलू स्तर पर निर्माण करने में सक्षम हुए और अब हम हर चुनौती का सामना करने के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं। यह सभी के योगदान और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि नकारात्मक कहानी बनाने की कोशिश करने वाले विफल रहे और कोविड के खिलाफ लड़ाई ने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि वायरस दुश्मन है और इससे लड़ने के लिए सभी ने हाथ मिलाया है। श्री पुरी ने कहा कि गायक लोगों की कल्पना को बेहतर तरीके से पकड़ते हैं और श्री खेर का यह गीत मिथकों को दूर करने और टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने में बहुत मदद करेगा।
श्री मांडविया ने कहा कि देश में 97 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार और लोगों ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में हमारे वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और चिकित्सा समुदाय में विश्वास दिखाया और फिर सभी के प्रयासों के कारण, हम देश के कोने-कोने में टीकों को वितरित करने और इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने का कठिन कार्य करने में सक्षम हुए।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764388
महत्वपूर्ण ट्वीट
****
एमजी/एएम/एसके
(Release ID: 1764451)
Visitor Counter : 358