प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में मकान गिरने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया,पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफसे अनुग्रह राशि को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
07 OCT 2021 1:28PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में मकान गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा हैः
"कर्नाटक के बेलगावी में एक घर गिरने के कारण हुई लोगों की मौत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनको 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाएगा।PM@narendramodi"
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1761761)
आगंतुक पटल : 426
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam