स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 89.74 करोड़ के पार पहुंचा


पिछले 24 घंटों में टीके की 69.33 से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 97.86 प्रतिशत है, मार्च 2020 के बाद उच्चतम है

पिछले 24 घंटों में 24,354 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत में सक्रिय केसलोड (2,73,889) इस समय कुल मामलों का 0.81 प्रतिशत

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (1.68 प्रतिशत) पिछले 99 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 02 OCT 2021 9:42AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 69,33,838 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 89.74 करोड़ (89,74,81,554) के पार पहुंच गया। इसे 87,06,441 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,73,287

दूसरी खुराक

89,07,790

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,54,007

दूसरी खुराक

1,50,47,392

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

36,35,39,734

दूसरी खुराक

8,51,18,303

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,03,02,227

दूसरी खुराक

7,75,18,029

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,17,62,489

दूसरी खुराक

5,65,58,296

योग

89,74,81,554

 

 

पिछले 24 घंटों में 25,455 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,30,68,599 है।

परिणामस्वरूप भारत का रिकवरी दर इस समय 97.86 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010CXT.jpg​​​​​​

लगातार 97 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 24,354 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002IOEE.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 2,73,889 है, जो 97 दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.81 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XOZV.jpg

 

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,29,258 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 57.19 करोड़ से अधिक (57,19,94,990) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.68 प्रतिशत है, जो पिछले 99 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.70 प्रतिशत है। वह भी पिछले 33 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 116 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WH7H.jpg

*****

एमजी/एएम/एकेपी/



(Release ID: 1760254) Visitor Counter : 604