युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पैरालंपिक टोक्यो 2020 में रजत पदक विजेता मरियप्पन टी और उनके कोच राजा बी को सम्मानित किया

Posted On: 04 SEP 2021 6:08PM by PIB Delhi

मुख्य बिंदु

  • पैरालंपिक खेलों में मरियप्पन का यह दूसरा पदक था, रियो 2016 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था

 

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पैरालंपिक टोक्यो 2020 में रजत पदक विजेता मरियप्पन टी और उनके कोच राजा बी को आज नई दिल्ली में सम्मानित किया।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J1Y8.jpg

 

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा, “मरियप्पन ने रियो और अब टोक्यो में अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं, साथ ही इस अवसर पर सभी पैरा एथलीट को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं।”

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Y8ZA.jpg

 

मरियप्पन ने खेल मंत्री से कहा, “मुझे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी, लेकिन प्रतिस्पर्धा के दिन खराब मौसम के कारण मैं अपना सपना पूरा नहीं कर सका। मुझे भरोसा है कि पेरिस मैं एक बार फिर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल करूंगा।”

*******

एमजी/एएम/एमपी/डीवी



(Release ID: 1752091) Visitor Counter : 348