रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का जहाज ऐरावत चिकित्सा सामान की आपूर्ति देने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता  पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2021 11:51AM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का लैंडिंग शिप टैंक (बड़ा) आईएनएस ऐरावत 24 अगस्त 2021 को इंडोनेशिया के जकार्ता में तंजुंग प्रियक पोर्ट पर 10 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर देने के लिए पहुंचा। इंडोनेशिया सरकार द्वारा कंटेनरों की आवश्यकता जताई गई थी जिसके आधार पर आईएनएस ऐरावत द्वारा यह डिलिवरी की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)T91D.jpeg

इंडोनेशिया में जहाज से चिकित्सा का सामान उतरने का काम पूरा होने पर,चल रहे मिशन सागर के हिस्से के रूप में, आईएनएस ऐरावत इस क्षेत्र के अन्य मित्र देशों को चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करना जारी रखेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)6N4J.jpeg

आईएनएस ऐरावत को जल और स्थल पर संचालन करने के लिए प्राथमिक भूमिका के साथ एचएडीआर मिशन करने के लिए भी बनाया गया है। आईएनएस ऐरावत पूर्व में हिंद महासागर में विभिन्न राहत प्रयासों का हिस्सा रहा है। इससे पहले इसी जहाज ने चिकित्सा सहायता को ट्रांस-शिप किया था और 24 जुलाई 2021 को इंडोनेशिया को 05 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कंटेनर (100 मीट्रिक टन) और 300 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर सौंपे थे।

भारत और इंडोनेशिया एक मजबूत सांस्कृतिक विरासत से बंधे हुए हैं और दोनों देश के बीच बेहतरीन साझेदारी हैं। दोनों देश एक सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में समुद्री क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्यास और समन्वित पहरेदारी भी करती हैं।

****

एमजी/एमएम/एके


(रिलीज़ आईडी: 1748501) आगंतुक पटल : 607
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam