प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
21 AUG 2021 10:25PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;
‘इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।कल्याण सिंह जी... राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। वह अपने पीछे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। उनके बेटे श्री राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।
भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह जी के योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी और वह हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व किया करते थे।
कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।’
एमजी/एएम/एएस
(रिलीज़ आईडी: 1747973)
आगंतुक पटल : 369
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam