प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने किन्नौर में भूस्खलन के दौरान हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 11 AUG 2021 9:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किन्नौर में भूस्खलन के दौरान हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहाः "किन्नौर में हुई भूस्खलन त्रासदी बेहद दु:खद है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हैं। मैं घायलों के भी शीघ्र, अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राहत और बचाव अभियान जारी है और आपदाग्रस्त क्षेत्र में फँसे लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।"

***

एमजी/एएम/एसएस/एसएस



(Release ID: 1745046) Visitor Counter : 265