स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

Posted On: 07 AUG 2021 9:56AM by PIB Delhi

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 50 करोड़ खुराकें लगा कर अहम उपलब्धि प्राप्त की।

अब तक पूरे देश में कुल 3,10,55,861 मरीज स्वस्थ हुये।

रिकवरी दर इस समय 97.37 है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 40,017 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों में भारत में 38,628  नये मामले दर्ज।

भारत के सक्रिय केसलोड इस समय 4,12,153  है।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.29 प्रतिशत हैं।

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर पांच प्रतिशत से कम पर कायम। वर्तमान में यह 2.39 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.21 प्रतिशत है, जो लगातार 12 दिन से तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 47.83 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

***

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1743497) Visitor Counter : 420