वस्‍त्र मंत्रालय

वस्त्र मंत्रालय 07 अगस्त, 2021 को सातवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा


कनिहामा, जम्मू और कश्मीर; कोवलम, केरल और मोहपारा, गोलाघाट असम में हथकरघा शिल्प गांवों को प्रदर्शित किया जाएगा

कांचीपुरम, तमिलनाडु में डिजाइन संसाधन केंद्र का उद्घाटन होगा

रायगढ़, छत्तीसगढ़ में बुनकर सेवा केंद्र के भवन का उद्घाटन होगा

राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम द्वारा वर्चुअल रूप से क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित की जाएगी

7 से 11 अगस्त और 19 से 22 अगस्त, 2021 तक माईगव (MyGov) पोर्टल द्वारा हथकरघा विषय पर छात्रों और आम जनता के लिए एक क्विज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

Posted On: 06 AUG 2021 1:37PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय 07 अगस्त, 2021 को सातवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा। इस दिन, हथकरघा बुनकर समुदाय को सम्मानित किया जाता है और इस देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इस क्षेत्र के योगदान को रेखांकित किया जाता है। हमारी हथकरघा विरासत की रक्षा करने और हथकरघा बुनकरों व श्रमिकों को अधिक अवसरों के साथ सशक्त बनाने के संकल्प की फिर से पुष्टि की जाती है। इस वर्ष, हथकरघा दिवस मनाने के लिए वस्त्र मंत्रालय कन्वेंशन सेंटर, द अशोक, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य  और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा की जाएगी। केन्द्रीय वस्त्र और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी। वस्त्र सचिव, श्री यू.पी. सिंह भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक राष्ट्र के रूप में हम सभी से भारतीय हथकरघा उत्पादों को खरीदने और #MyHandloomMyPride के साथ जुड़कर इनकी भव्यता दिखाने का आग्रह किया है।

हमारे देश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक, हथकरघा पूरे देश के ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण भागों में आजीविका प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें बुनकरों और संबद्ध श्रमिकों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। इस प्रकार यह क्षेत्र महिला सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभाता है। स्वदेशी आंदोलन, हमारे स्वतंत्रता संघर्ष के प्रमुख आंदोलनों में से एक था। 7 अगस्त, 1905 को शुरू किए गए इस आंदोलन ने स्वदेशी उद्योगों और स्वदेशी भावना को प्रोत्साहित किया, जिसमें हथकरघा से जुड़े बुनकर भी शामिल थे। भारत सरकार ने 2015 में, हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (एनएचडी) मनाने का फैसला किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 07 अगस्त, 2015 को चेन्नई में पहले एनएचडी का उद्घाटन किया था। तब से, वाराणसी, गुवाहाटी, जयपुर और भुवनेश्वर में एनएचडी समारोह आयोजित किए गए हैं। भारत सरकार द्वारा हथकरघा क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि हथकरघा से जुड़े बुनकरों और श्रमिकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जा सके तथा उनके उत्कृष्ट शिल्प कौशल पर गर्व किया जा सके।

वस्त्र मंत्रालय द्वारा संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल; मोहपारा गांव, जिला गोलाघाट, असम और कनिहामा, बडगाम, श्रीनगर में तीन हथकरघा शिल्प गांव स्थापित किए जा रहे हैं। इन स्थानों पर शिल्प गांव स्थापित करने का उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को अतिरिक्त आकर्षण प्रदान करना और क्षेत्र के प्रसिद्ध हथकरघा व हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना है।

सातवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में वीडियो कॉन्‍फ्रेन्सिंग के माध्यम से निम्नलिखित गतिविधियों की योजना बनाई गई है :

i.कांचीपुरम में डिजाइन संसाधन केन्द्र (डीआरसी) का उद्घाटन

ii.विकास आयुक्त (हथकरघा) द्वारा विकसित किए जा रहे हथकरघा गांवों का प्रदर्शन :

      ए. कोवलम (जिला तिरुवनंतपुरम, केरल)

      बी. मोहपारा (जिला गोलाघाट, असम)

      सी. कनिहामा (जिला बडगाम, जम्मू-कश्मीर)

iii.राष्‍ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) द्वारा वर्चुअल माध्यम से क्रेता-विक्रेता बैठकका आयोजन

iv. रायगढ़ में बुनकर सेवा केंद्र (डब्ल्यूएससी) के भवन का उद्घाटऩ, निफ्ट द्वारा सभी डब्ल्यूएससी में चरणबद्ध तरीके से डिजाइन संसाधन केंद्र (डीआरसी) स्‍थापित किए जा रहे हैं, जिसमें निर्यातकों, निर्माताओं, डिजाइनरों, बुनकरों और अन्य हितधारकों द्वारा उपयोग के लिए डिजाइन और संसाधनों की विस्‍तृत सूची उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (एनएचडीसी) द्वारा सातवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राष्‍ट्रीय स्‍तर के "माई हैंडलूम माई प्राइड एक्सपो" का आयोजन 01 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में किया जा रहा है। देश भर के हथकरघा समूहों/क्षेत्रों से हथकरघा उत्पादक कंपनियों और बुनकरों के हथकरघा उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। एक्सपो में 22 राज्यों से संबंधित 125 से अधिक हथकरघा एजेंसियां/राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी 15 अगस्त, 2021 तक पंद्रह दिनों के लिए सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी और प्रदर्शनी में 10,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

प्रदर्शनी में भारत के कुछ विेशेष स्थानों से तैयार किए गए हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शन और बिक्री के लिए रखा गया है। एक संक्षिप्त सूची नीचे दी गई है-

:

आन्‍ध्रप्रदेश

कलमकारी हथकरघा परिधान सामग्री

बिहार

बिहार भागलपुरी तसर सिल्क साड़ियां और परिधान सामग्री

कर्नाटक

इल्कल सिल्क साडि़यां, बेडशीट, दुपट्टा

मध्‍यप्रदेश

चंदेरी साडि़यां, सूट, दुपट्टा

मणिपुर

मणिपुर पारंपरिक एच/एल उत्पाद

मिजोरम

मिजोरम पारंपरिक एच/एल उत्पाद

ओडिशा

संबलपुरी इक्कत साडि़यां, परिधान सामग्री

पंजाब

फुलकारी

राजस्‍थान

सूती बेडशीट, तौलिया, योगामैट

उत्‍तर प्रदेश

बनारसी साडि़यां, सूट, परिधान सामग्री

पश्चिम बंगाल

जामदानी साडि़यां, परिधान सामग्री, स्‍टोल

तमिलनाडु

सलेम साडि़यां, परिधान सामग्री

तेलंगाना

पोचमपल्ली इकत साडि़यां, परिधान सामग्री

 

हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा होटल लीला पैलेस के पास न्यू मोतीबाग के सामुदायिक हॉल में 7 से 11 अगस्त 2021 तक #MyHandloomMyPride एक्सपो का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसके अलावा, सभी बुनकर सेवा केन्द्रों, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थानों, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के कार्यालयों, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद, निफ्ट परिसरों, राज्य सरकार के हथकरघा विभागों और हथकरघा समूहों में स्थानीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। माईगव (MyGov) पोर्टल द्वारा 7 से 11 अगस्त और 19 से 22 अगस्त, 2021 तक छात्रों और आम जनता के लिए हथकरघा विषय पर एक क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख हथकरघा उत्पादक राज्यों और हथकरघा से जुड़े बुनकरों व श्रमिकों की संख्या का विवरण नीचे दिया गया है:

चौथी अखिल भारतीय हथकरघा गणना (2019-20)

संख्‍या

मापदंड

चौथी हथकरघा गणना

1.

करघों की संख्‍या

28.20 लाख

2.

परिवारों की संख्‍या

31.44 लाख

3.

कुल हथकरघा श्रमिकों की संख्‍या

35.22 लाख

अ)

कुल बुनकरों की संख्‍या

26.74 लाख

ब)

संबंधित श्रमिकों की कुल संख्‍या

8.48 लाख

4.

हथकरघा श्रमिकों द्वारा एक वर्ष में कार्य-दिवसों की औसत संख्‍या

207

 

हथकरघा से जुड़े प्रमुख राज्‍य

 

संख्‍या

राज्‍य

हथकरघा

श्रमिकों की संख्‍या 

1

असम

12,83,881

2

पश्चिम बंगाल

6,31,447

3

तमिलनाडु

2,43,575

4

मणिपुर

2,24,684

5

उत्‍तर प्रदेश

1,90,957

6

आन्‍ध्रप्रदेश

1,77,447

7

त्रिपुरा

1,37,639

8

ओडिशा

1,17,836

9

अरुणाचल प्रदेश

94,616

10

कर्नाटक

54,791

       

*****

 

एमजी/एएम/जेके/एसकेएस/जीआरएस/एसके



(Release ID: 1743179) Visitor Counter : 2220