प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश पर चिंता व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2021 5:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की है।उन्होंने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। विभिन्न प्राधिकरण राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

 

***

एमजी/एएम/आर/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1734871) आगंतुक पटल : 420
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam