स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37,21 करोड़ से अधिक पहुंच गया


पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों की संख्या 42,766 रही

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,55,033 है; कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.19 प्रतिशत) एक महीने से अधिक समय से पांच प्रतिशत से नीचे कायम

प्रविष्टि तिथि: 10 JUL 2021 9:44AM by PIB Delhi

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज कल 37 करोड़ के पार हो गई है। कुल 48,04,423 सत्रों में टीके की कुल 37,21,96,268 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 30,55,802  खुराकें दी गईं

विवरण इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,44,459

दूसरी खुराक

73,84,439

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,76,51,159

दूसरी खुराक

98,42,138

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,00,15,954

दूसरी खुराक

35,15,490

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,29,29,982

दूसरी खुराक

2,27,96,218

60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

6,99,01,188

दूसरी खुराक

2,79,15,241

कुल

37,21,96,268

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 42,766  दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 13 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S6TM.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,55,033 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.48प्रतिशत रह गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XKSQ.jpg

 

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,99,33,538  लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 45,254  मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.20 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TG4M.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,55,225 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.90 करोड़ से अधिक (42,90,41,970) जांचें की गईं हैं।

 

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.19 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 19 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 33 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।.

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049PSV.jpg

 

****

एमजी /एएम/ केजे


(रिलीज़ आईडी: 1734417) आगंतुक पटल : 395
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Bengali , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam