प्रधानमंत्री कार्यालय

कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये असंख्य लोगों की प्रार्थना में प्रधानमंत्री शामिल

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2021 10:13AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री कल्याण सिंह के पौत्र से बात की और अस्वस्थ कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कल्याण सिंह जी के साथ अपने संबंधों को याद करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके साथ बात करने से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता था और नया अनुभव होता था।

अपने कई ट्वीटों में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“देशभर में असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं। कल @JPNadda जी, मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी और अन्य लोग उनसे मिलने अस्पताल गये थे। मैंने अभी उनके पौत्र से बात की थी और उनका हालचाल पूछा था।

मैं यह जानकर अभिभूत हो गया हूं कि @JPNadda जी से बातचीत करते हुये कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया था। मेरे पास भी कल्याण सिंह जी के साथ उठने-बैठने, बातचीत करने की कई यादें हैं। तमाम यादें ताजा हो गई हैं। उनके साथ बात करके हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता था और नया अनुभव होता था।”

 

****

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1734126) आगंतुक पटल : 466
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada