स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 24 घंटों के दौरान दैनिक नये मामले 40,000 से कम दर्ज हुये


भारत में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, 4,82,071मामले दर्ज; कुल मामलों का 1.58 प्रतिशत

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़कर 35.28 करोड़

28वें दिन लगातार दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.61 प्रतिशत) पांच प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 05 JUL 2021 11:53AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार आठ दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JLL7.jpg

भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,82,071 रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 3,279 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.58 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00272F1.jpg

 

भारत में आमूल टीकाकरण दायरा कल 35.28 करोड़ के पार हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 46,34,986 सत्रों के जरिये टीके की कुल 35,28,92,046 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,81,583 खुराकें दी गईं।

स्वास्थ्य कर्मी

पहलीखुराक

1,02,29,388

दुसरी खुराक

73,13,234

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,75,86,200

दुसरीखुराक

96,69,322

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक

10,07,24,211

दुसरीखुराक

27,77,265

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,07,90,116

दुसरीखुराक

1,89,54,073

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

6,89,93,767

दुसरीखुराक

2,58,54,470

योग

35,28,92,046

 

 

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से उबर रहे हैं, जिसे मद्देनजर रखते हये अब 53वें दिन लगातार नये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 42,352 रिकवरी दर्ज की गई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032KBK.jpg

रोजाना आने वाले नये मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान दो हजार (2,556) से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049VHH.jpg

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,97,00,430 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 42,352 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.11 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IR0F.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,22,504 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 41.97 करोड़ से अधिक (41,97,77,457) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.40 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत रही। यह पिछले 28 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006V8KW.jpg

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस



(Release ID: 1732785) Visitor Counter : 965