स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़कर 33.28 करोड़ हुआ


पिछले 24 घंटों में 45,951 नये मामले; भारत में सक्रिय मामलों (5,37,064) की संख्या कुल मामलों का 1.77 प्रतिशत

लगातार तीसरे दिन दैनिक नये मामले 50,000 से कम

23वें दिन लगातार दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.34 प्रतिशत) पांच प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 30 JUN 2021 10:39AM by PIB Delhi

भारत में आमूल टीकाकरण दायरा कल 33 करोड़ के पार हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 44,33,853 सत्रों के जरिये टीके की कुल 33,28,54,527 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 36,51,983 खुराकें दी गईं।

विवरण इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,08,162

दुसरी खुराक

72,43,081

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,74,84,539

दुसरी खुराक

94,80,633

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,00,61,716

दुसरी खुराक

20,87,331

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक

8,82,70,464

दुसरी खुराक

1,59,11,279

60 वर्ष से अधिक

पहलीखुराक

6,79,88,719

दुसरी खुराक

2,41,18,603

योग

33,28,54,527

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 45,951 नये मामले दर्ज किये गये

लगातार तीन दिनों से 50,000 से कम मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00184E6.jpg

भारत में सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के हवाले से देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,37,064 रही।

पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 15,595 की गिरावट देखी गई, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का महज़ 1.77 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Z10D.jpg

 

भारत में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 से उबर रहे हैं, जिसे मद्देनजर रखते हये अब 48वें दिन लगातार नये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में 60,729 रिकवरी दर्ज की गई।

रोजाना आने वाले नये मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 हजार (14,778) से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IGF1.jpg

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,94,27,330 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 60,729 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 96.92 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00429TC.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,60,757 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 41.01 करोड़ से अधिक (41,01,00,044) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.69 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही। यह पिछले 23 दिन से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0058WFO.jpg

 

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस



(Release ID: 1731383) Visitor Counter : 409