स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2021 9:13AM by PIB Delhi

भारत में 102 दिन बाद 40,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

पिछले 24 घंटों में भारत में 37,566 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,52,659 तक पहुंचे।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.82 प्रतिशत हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,93,66,601 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 56,994 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 47वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.87 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.74 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.12 प्रतिशत है, जो लगातार 22वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.81 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 32.90 करोड़ डोज लगाई गई हैं।

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1731080) आगंतुक पटल : 842
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam