स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 23 JUN 2021 9:14AM by PIB Delhi

भारत में पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 54.24 लाख खुराकें लगाई गईं।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 29.46 करोड़ डोज लगाई गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में 50,848 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,43,194 तक पहुंचे, जो 82 दिनों में सबसे कम हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,89,94,855 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 68,817 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 41वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.56 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.12 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.67 प्रतिशत है, जो लगातार 16वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.59 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस 
 


(रिलीज़ आईडी: 1729606) आगंतुक पटल : 471
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam