स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 पर ताज़ा जानकारी

Posted On: 21 JUN 2021 9:15AM by PIB Delhi

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 7,02,887 तक पहुंचे।

पिछले 24 घंटों में भारत में 53,256 नये मामले दर्ज हुये, जो 88 दिनों में सबसे कम हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,88,44,199 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 78,190 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 39वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.36 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.32  प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.83 प्रतिशत है, जो लगातार 14वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.24 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28 करोड़ डोज लगाई गई है।

 ******

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1728929) Visitor Counter : 289