स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में 81 दिनों के बाद कोविड-19 के 60,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए, पिछले 24 घंटे में 58,419 दैनिक नये मामले सामने आए


भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 7,29,243 हुए

लगातार 38वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 प्रतिशत, लगातार 13वें दिन पांच प्रतिशत से कम

Posted On: 20 JUN 2021 10:11AM by PIB Delhi

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में 81 दिनों के बाद 60,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में देश में 58,419 दैनिक नये मामले दर्ज सामने आए। भारत में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में लगातार कमी आ रही है।

लगातार 13वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZJ0X.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 7,29,243 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 30,776की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.44 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HLJN.jpg

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 38वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 87,619 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब 29 हजार से ज्यादा (29,200) लोग उबरे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003E8SZ.jpg

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,87,66,009 लोगों में कोविड-19 संक्रमण ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 87,619 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.27 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00444NT.jpg

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,11,446 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुई जांच की कुल संख्या 39.10 करोड़ से ज्यादा (39,10,19,083) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.43 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 3.22 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 13 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005P0D8.jpg

 

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 37,91,686 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 27,66,93,572 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 38,10,554 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं: 

 

 

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,01,19,241

 

दूसरी खुराक

70,65,889

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,71,08,593

 

दूसरी खुराक

90,32,813

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

5,42,21,110

 

दूसरी खुराक

12,27,088

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

7,98,16,559

 

दूसरी खुराक

1,26,54,117

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,44,21,583

 

दूसरी खुराक

2,10,26,579

कुल

 

      27,66,93,572

***

एमजी/एम/पीके/एसएस



(Release ID: 1728737) Visitor Counter : 297