प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे में एक कारखाने में आग लगने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
07 JUN 2021 8:53PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में एक कारखाने में आग लगने से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र के पुणे में एक कारखाने में आग लगने से हुए जानमाल के नुकसान से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के पुणे में स्थित इस औद्योगिक इकाई में आग लगने से जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रूपए प्रदान किए जाएंगे।"
***
एमजी/एएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1725258)
आगंतुक पटल : 234
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam