स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2021 9:30AM by PIB Delhi

भारत में 50 दिनों में सबसे कम दैनिक नए मामले 1.52 लाख दर्ज किए गए; नए मामलों में घटने का रुख बरकरार

सक्रिय मामले और घटकर 20,26,092 हुए

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 88,416 की कमी आयी

देश में अब तक कुल 2,56,92,342 लोग कोविड-19 से उबरे

पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,38,022 लोग उबरे

लगातार 18वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 91.60 प्रतिशत हुआ

साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.04 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07 प्रतिशत, लगातार सातवें दिन 10 प्रतिशत से कम

जांच की क्षमता में काफी वृद्धि – अब तक कुल 34.48 करोड़ जांच की गयी

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लोगों को टीके की 21.3 करोड़ खुराक दी गयीं

***

एमजी/एएम/पीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1723060) आगंतुक पटल : 279
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam