स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के दैनिक नए मामले घटकर 1.65 लाख के स्तर पर आए, लगातार बना हुआ है गिरावट का रुझान


पिछले 46 दिनों में दैनिक नए मामले सबसे कम आए

पिछले 24 घंटों में 1,14,216 तक घटे मामले, सक्रिय मामले घटकर 21,14,508 रह गए

लगातार 17वें दिन दैनिक सुधार के मामले, दैनिक नए मामलों से ज्यादा रहे

सुधार की दर फिर बढ़कर 91.25 प्रतिशत हुई

8.02 प्रतिशत की दैनिक पॉजिटिविटी दर के साथ लगातार छठे दिन 10 प्रतिशत से कम रही पॉजिटिविटी दर

परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी हुई- अभी तक कुल 34.3 करोड़ परीक्षण हुए

पिछले 24 घंटों में 30.35 लाख से ज्यादा (30,35,749) से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गईं

Posted On: 30 MAY 2021 10:28AM by PIB Delhi

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सक्रिय मामलों में एक फिर बार कमी आई, इस क्रम में आज सक्रिय मामले 21,14,508 दर्ज किए गए।

इस प्रकार पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,14,,216 की कुल गिरावट देखने को मिली और देश के कुल पॉजिटिव मामलों की तुलना में सिर्फ 7.58 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YSEL.jpg

 

दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट के तहत, देश में लगातार तीन दिन 2 लाख से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में दैनिक 1,65,553 नए मामले दर्ज किए गए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0021QRA.jpg

लगातार 17वें दिन भारत का दैनिक सुधार का आंकड़ा, दैनिक नए मामलों की तुलना में ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटों में 2,76,309 लोग ठीक हो गए।

पिछले 24 घंटों के दौरान, दैनिक नए मामलों की तुलना में 1,10,756 ज्यादा लोग ठीक हुए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UZQA.jpg

महामारी की शुरुआत के बाद कुल संक्रमित लोगों में 2,54,54,320 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 2,76,309 लोग ठीक हुए। यह कुल 91.25 प्रतिशत सुधार दर के बराबर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004BQN2.jpg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 20,63,839 परीक्षण किए गए और भारत में अभी तक कुल 34.31 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

भले ही देश भर में परीक्षण बढ़ गए हैं, लेकिन मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में गिरावट जारी है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 9.36 प्रतिशत के स्तर पर है, वहीं दैनिक पॉजिटिविटी दर में कमी आई है और यह आज 8.02 प्रतिशत रही। यह लगातार छठे दिन 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005GM2Z.jpg

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, आज देश में लगाई गईं कोविड-19 वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 21.20 करोड़ से ज्यादा हो गई।

आज सुबह 7 बजे तक दर्ज अनुमानित आंकड़ों के तहत, 30,07,831 सत्रों के माध्यम से वैक्सीन की कुल 21,20,66,614 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 30.35 लाख से ज्यादा (30,35,749) खुराक दी गई हैं।

 

इनका विवरण इस प्रकार है :

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

98,62,777

दूसरी खुराक

67,72,792

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,55,59,932

दूसरी खुराक

84,89,241

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

1,83,43,505

दूसरी खुराक

9,429

आयु समूह 45-60 वर्ष

पहली खुराक

6,54,11,045

दूसरी खुराक

1,05,27,297

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

5,84,40,218

दूसरी खुराक

1,86,50,378

कुल

21,20,66,614

 

****

एमजी/एएम/एके/एसएस



(Release ID: 1722871) Visitor Counter : 349